फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में लगेंगी आधुनिक मशीनें

सार

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का विस्तार कर इसे विकसित किया जाएगा।अभी तक इस जांच की सुविधा जिला अस्पताल में नहीं है।इसी क्रम में बृहस्पतिवार को लखनऊ की एनएचएम टीम जिला अस्पताल पहुंची और पैथोलॉजी लैब के विस्तार के लिए जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का विस्तार कर इसे विकसित किया जाएगा। यहां जांच के लिए आधुनिक मशीनों को स्थापित किया जाएगा। ताकि मरीजों को जांच के लिए बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन

इस लैब को विकसित करने के लिए लखनऊ से एनएचएम की टीम बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंची। अब इसे विकसित और विस्तार करने की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। हालांकि इस लैब में लिवर व किडनी फंक्शन समेत कईं जांचे की जा रही हैं। फिर भी अभी कई जांचों का अभाव है, जिनकी रोजाना आवश्यकता पड़ती है। जिला अस्पताल में थायराइड के मरीज काफी संख्या में आते हैं। अभी तक इस जांच की सुविधा जिला अस्पताल में नहीं है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को लखनऊ की एनएचएम टीम जिला अस्पताल पहुंची और पैथोलॉजी लैब के विस्तार के लिए जगह का निरीक्षण किया। टीम में डा. गुलफाम, डिविजनल पीएम उमैरा बिन सलमा, जेई विनोद डागर रहे। इस दौरान सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर व जया कौशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें