फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए स्कूलों में लगेगी मॉडल प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा व वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ब्लॉक व जिला स्तर पर क्विज व मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चयनित बच्चों को साइंस पार्क, आईआईटी, स्टार्टअप संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1289 के करीब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें लगभग 1,65000 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक व जिला स्तर पर क्विज और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चों में विज्ञान के आविष्कारों के प्रति रुचि बढ़े।
ब्लॉक बनियाखेड़ा के बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि चयनित बच्चों को साइंस पार्क व आईआईटी आदि का भ्रमण कराया जाएगा। चयन की त्रिस्तरीय व्यवस्था की जाएगी। इसमें पहले विद्यालय स्तर, फिर ब्लॉक व जिला स्तर पर क्विज व मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें