फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विधायक ने उठाया टूटी सड़कों का मुूद्दा, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। असमोली विधायक पिंकी यादव ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जलनिगम द्वारा जो सड़कें पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई हैं। उनको उखड़ी हालत में छोड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों को समस्या हो रही है। कहा है कि मरम्मत नहीं होने से विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जलभराव कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। जिससे गांव में संक्रमित बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जल निगम के अधिकारी इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। विधायक ने निजात दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में जब जलनिगम की अधिशासी अभियंता आकांक्षा सिंह से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि
विज्ञापन

जिले में पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करने के बाद तत्काल वाहनों को आने जाने के लिए रास्ते ठीक कराए गए हैं। ग्रामीणों के कनेक्शन होने के बाद तत्काल रास्तों की मरम्मत कराई जाएगी। जिन गांव में पाइपलाइन और कनेक्शन हो चुके हैं। वहां समस्या है तो ग्रामीण इसकी शिकायत करें। समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें