फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाब में मिला लापता बच्चे का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
संभल में तालाब के पास मिले आयुष का शव फाइल फोटो।
विज्ञापन
संभल। नखासा क्षेत्र के गांव हिसामपुर में आबादी में स्थित तालाब में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पांच वर्षीय मासूम आयुष का शव मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस हालत में मासूम का शव मिला है, उससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव हिसामपुर के निवासी गुड्डू ने बताया कि उनका बड़ा बेटा लव और छोटा आयुष (5) गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने के लिए जाते थे। दोनों 18 अक्तूबर की सुबह में घर से पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र गए थे। इसके बाद लव लौटकर आ गया लेकिन आयुष नहीं लौटा। जबकि आयुष का बैग लव ही घर पर ले आया था। काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर उसी समय गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। मामले की जांच चल रही थी। बुधवार को शव मिलने की जानकारी पर पुलिस आई। पता चला कि गांव की महिला कूड़ा डालने के लिए तालाब की ओर आई थी। इसी दौरान कुत्तों के द्वारा शव को नोंचते हुए खींचा जा रहा था। गांव के लोगों ने आयुष के रूप में पहचान की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सीओ कुलदीप कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मालूम हो कि आयुष कक्षा दो का छात्र था और भाई लव के साथ हर दिन स्कूल जाता था। आयुष की मौत से मां नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है।
0000
शव की स्थिति से गहराई हत्या की आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार सुबह में जब शव मिला तो उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। शरीर के कई अंश अस्त-वस्त थे। इससे लग रहा है कि हत्या करके शव फेंका गया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस की विवेचना आगे बढ़ेगी।
0000
नहीं मनी दिवाली, फीका रह गया उल्लास
गांव हिसामपुर में दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले आयुष के लापता होने के बाद परिजन चिंतित तो थे ही। साथ ही, अन्य लोग भी इस दुख में शामिल थे। 20 अक्तूबर को दिवाली का जश्न मनाया गया। लेकिन दलित बस्ती में दिवाली का जश्न नहीं मना। यहां उल्लास फीका रहा।
विज्ञापन

000
गुमशुदगी पहले ही दर्ज थी। अब शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-कुलदीप कुमार, सीओ, असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें