फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेताें में ड्रोन कैमरों से की गई लापता बच्चे की तलाश, अपहरण की आशंका

Wed, 11 Sep 2024 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। गांव अतरासी निवासी संजय के ढाई वर्षीय बेटे सनी का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। परिजन अनहोनी का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को खेतों में ड्रोन कैमरों से बच्चे की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन भीख मांगने वाली महिलाओं पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन




पीड़ित पिता का कहना है कि दूसरे दिन भी उनके बेटे के पता नहीं लगने से अब अनहोनी का डर सता रहा है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि टीम को लगाया है। थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम तलाश में जुटी है। अलग अलग बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर असमोली विधायक पिंकी यादव पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंची। मालूम हो सोमवार की सुबह संजय की पत्नी सर्वेश देवी घर में थीं और उनका बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। कुछ देर में अचानक से गायब हो गया। काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। महिला ने अपने पति को सूचना दी और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला का कहना है कि उसके घर भीख मांगने के लिए महिलाएं आई थीं। वह भीख लिए बिना लौट गईं। अंदेशा है कि वह बच्चे का अपहरण कर ले गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें