फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसी मैकेनिक से बदमाशों ने बाइक, फोन और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में शनिवार की रात मालपुर-मछायली मार्ग पर एसी मैकेनिक मुजम्मिल निवासी मछायली से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे व चाकू की नोक पर नौ हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और बाइक लूट ली। पीड़ित ने असमोली थाने में पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मछायली निवासी मुजम्मिल पुत्र निजामुद्दीन एसी का मैकेनिक है। काम करने के लिए वह शनिवार की शाम पांच बजे के करीब घर से मुरादाबाद गए थे। मुरादाबाद से आते समय गांव मालपुर मिलक से मछायली रोड पर अबरार मेमोरियल मदरसे के पास बाइक सवार बदमाशों ने मुजम्मिल की बाइक के सामने अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। तीनों बदमाशों ने मुजम्मिल की कनपटी पर तमंचा व गर्दन पर चाकू लगा दिया। इसके बाद जेब में रखे नौ हजार रुपये, मोबाइल फोन समेत बाइक लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से फरार हो गए।
मुजम्मिल रोते चीखते हुए अपने घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 100 व मढ़न चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुजम्मिल से घटना के बारे में जानकारी की है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें