फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही दलित किशोरी के साथ छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित समाज की किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार की शाम छह बजे करीब साप्ताहिक बाजार से 16 वर्षीय दलित किशोरी घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और खेत में खींचकर ले जाने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे दलित समाज के लोगों में रोष पनप गया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। साथ ही तहरीर दे कार्रवाई की मांग उठाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि किशोरी साप्ताहिक बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी रजी ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें