फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झाड़ियों में अचेत मिली अधेड़ महिला, उपचार के दौरान मौत

Sat, 11 Jan 2025 04:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों के बीच बदायूं की राजकुमारी (55) अचेत अवस्था में पड़ी मिली। चंदौसी अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मंडी स्थित डबल फाटक पर आरओबी का निर्माण कर रहे मजदूरों को शुक्रवार की दोपहर तीन बजे करीब किसी के कराहने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब वह रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो महिला को झाड़ियों में अचेत स्थिति में पड़ा देखा। तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। इसके बाद उसे चंदौसी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करा दिया। यहां रात आठ बजे करीब इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पास से ई- रिक्शा चालक का मोबाइल नंबर मिला। उसने महिला की पहचान बदायूं में वजीरगंज थाना क्षेत्र के बरीपुरा निवासी राजकुमारी पत्नी रामभरोसे के रूप में कराई है। महिला यहां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें