फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साइकिल से गिरकर अधेड़ की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। रिठाली बस अड्डे के पास 50 वर्षीय व्यक्ति साइकिल से गिरकर अचेत हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नखासा थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम रिठाली बस अड्डे के पास 50 वर्षीय व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति ने सफेद नीले चेक की शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहनी है। सिर पर चेक का गमछा बंधा है। आंखों पर नजर का चश्मा है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। प्रथम द्ष्टया साइकिल से गिरकर व्यक्ति की मौत होना प्रतीत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें