फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेंथा कारोबारियों ने इंडस्ट्रियल जोन बनाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम वंदना मिश्रा ने मेंथा फर्म स्वामियों के साथ बैठक की। जिसमें मेंथा फर्मों को घनी आबादी के बीच से हटाने को लेकर चर्चा हुई। एसडीएम ने कहा कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि घनी आबादी के बीच मेंथा फर्म संचालित नहीं होनी चाहिए। वहीं मेंथा व्यापारियों ने सुरक्षित इंडस्ट्रियल जोन बनाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि अब घनी आबादी के बीच मेंथा फर्मों से आमजन के लिए खतरा बना रहता है। इस लिए मेंथा फर्माें का संचालन घनी आबादी से बाहर करने के आदेश सरकार के हैं। इसका पूर्णतय: पालन होना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही सभी फर्म संचालक आबादी से बाहर व्यवस्था करें।
व्यापारियों ने अपना पक्ष रखते कहा कि शहर में फैक्टरी चिलिंग यूनिट संचालित है। इसमें किसी भी तरह का कोई प्रदूषण एवं आग लगने वाला कोई रिएक्शन नहीं होता है। कहा कि फैक्टरी में लगी मशीनें माल को ठंडा करती हैं। इसके बाद भी अगर फायर एनओसी की जरूरत है तो वह तैयार हैं। अगर सरकार आबादी से बाहर फैक्टरी भेजना चाहती है तो इंडस्ट्रियल जोन बनाकर दें। साथ ही हमारी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही जब तक आबादी से बाहर जगह की व्यवस्था न हो जाए, तब तक के लिए आबादी में फैक्टरी चलाने की मोहलत दी जाए। इस दौरान नितिन गर्ग, सुरेंद्र गोयल, परवेज अख्तर, निरोज अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें