फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेकी कर एसआईबी की टीम ने तंबाकू और मेंथा फैक्टरी पर मारा छापा

Sun, 04 Feb 2024 03:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी में न्यू बाइपास गुमथल रोड पर रेकी के बाद तंबाकू, मेंथा व कपूर फैक्टरी में जीएसटी की एसआईबी टीम ने पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह छह बजे छापा मारा। टीम माल की खरीद फरोख्त, जीएसटी चोरी की जांच कर रही है। 35 लाख जुर्माने के तौर पर पहले ही जमा करा लिए गए। किसी को न तो अंदर जाने और न ही बाहर आने दिया। देर शाम तक टीम रिकॉर्ड की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन

चंदौसी निवासी कारोबारी विकास अग्रवाल (विकास मेंथा) की न्यू बाइपास स्थित गुमथल रोड पर तंबाकू व हाईवे पर कपूर की फैक्टरी है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे मुरादाबाद जीएसटी की टीम पहुंची। टीम ने अंदर जाते ही फैक्टरी के गेट बंद करा दिए तथा अंदर के लोगों को वही रोक लिया। अपर आयुक्त वाणिज्यकर ग्रेड -वन राम आश्रय सेठ ने बताया कि यह फैक्टरी रात में चलती थी और रात को बंद रहती थी। टैक्स व जीएसटी चोरी, सामान की खरीद फरोख्त को लेकर एसआईबी के 15 अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। शनिवार की रात तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। टीम ने फैक्टरी में मिल रहे रिकॉर्ड को देखते टीम ने पहले ही फर्म से 35 लाख रुपये जमा करा लिए है। इसके बाद जो कमी पाई जाएगी, उसके अनुसार जुर्माना व दंड वसूला जाएगा।


एक साल पहले भी छापा पड़ चुका फैक्टरी पर
कारोबारी विकास अग्रवाल की तंबाकू फैक्टरी पर एक साल पहले छापा पड़ चुका है। टीम ने दो दिन तक फैक्टरी में रहकर जांच की थी। पर दिन के समय पड़े छापे में फैक्टरी बंद मिली थी। इस कारण जांच में ज्यादा कुछ नहीं मिला था। संवाद
विज्ञापन


फैक्टरी संचालित है अथवा नहीं, विभाग ने कराई थी रेकी
अपर आयुक्त वाणिज्यकर ग्रेड -वन राम आश्रय सेठ ने बताया कि पहले पड़े छापे के दौरान फैक्टरी दिन में बंद मिली थी। फैक्टरी संचालित हैं अथवा नहीं, इसकी रेकी के लिए संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर हरि मिश्रा, मोहित गुप्ता को लगाया गया था। रेकी में फैक्टरी संचालित मिली थी। इसके बाद टीम ने छापा मारा। टीम में 20 अधिकारी व 20 पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद


सुबह छह बजे से जांच अभी भी जारी:


एसआईबी की टीम शनिवार की सुबह छह बजे फैक्टरी पहुंच गई थी। अधिकारी व पुलिस कर्मी दो मिनी बस में सवार थे। दोनों वाहनों को अंदर लेकर फैक्टरी का गेट बंद कर दिया और बाहरी लोगों का आवागमन बंद कर दिया। शाम आठ बजे तक भी जांच जारी थी। छापे को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चा हैं।

जीएसटी की टीम रूटीन जांच के लिए आई है। ऐसी कोई गड़बड़ी या दिक्कत नहीं है। कुछ पैसे उन्होंने जमा कराए हैं।
विकास अग्रवाल, फैक्टरी मालिक

पहले दिन में पड़े छापे के दौरान फैक्टरी बंद मिली थी। इस कारण दो अधिकारियों से रेकी कराई गई कि फैक्टरी संचालित है अथवा नहीं। रेकी में फैक्टरी संचालित मिली। इसके बाद छाप पड़ा। टीम अभी जांच कर रही है। फर्म से 35 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

राम आश्रय सेठ, पर आयुक्त वाणिज्यकर ग्रेड -वन मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें