संभल। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की रविवार को नगर के मोहल्ला हल्लूसराय में बैठक हुई। इसमें भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सभी जिलाध्यक्षों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपे जाएंगे। बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान डीपी शर्मा, बृजेश यादव, मोहम्मद अली, होराम सिंह, योगेश मिश्रा, हाशिम अली, एसपी दीवाना, शहनवाज संभली, मोहम्मद आदिल आदि रहे। संवाद