फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ब्राह्मण परिवार पर दर्ज केस के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्राह्मण शक्ति संघ ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें कौशांबी जिले के सैनी थाने के गांव लोहड़ा के एक ब्राह्मण परिवार पर पुलिस द्वारा लगाए गए मुकदमे पर ब्राह्मण शक्ति संघ ने आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्राह्मण शक्ति संघ द्वारा तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि कौशांबी जिले के सैनी थाना के लोहड़ा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर पुलिस प्रशासन व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से एक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। इन झूठे आरोपों से आहत होकर युवक के पिता रामबाबू शर्मा ने आत्महत्या कर ली। संगठन इस घटना की घोर निंदा करता है।
संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी व ग्राम प्रधान सहित अन्य साजिश कर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और उन पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में बताया गया कि रामबाबू शर्मा की मृत्यु के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसलिए परिवार को करोड़ रुपये की धनराशि और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़ ने कहा कि सरकार यदि इस घटना में उचित कदम नहीं उठाती है, तो ब्राह्मण शक्ति संघ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, सचिन मिश्रा, अविरल शर्मा, विभोर भारद्वाज, प्रिंस शर्मा, विवेक शर्मा, विनीत शर्मा, सचिन शर्मा, अमूल शर्मा, बृजेश शर्मा, निशांत शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें