फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल से गजरौला तक रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल से गजरौला तक रेलवे लाइन के विस्तारीकरण किए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय संघर्ष समिति ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द रेलवे लाइन के विस्तारीकरण की मांग की गई है, ताकि संभल के लोगों को आसानी से दिल्ली या बाहर जाने के लिए रेलवे की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय संघर्ष समिति से जुड़े मुशीर खां तरीन, डा.नाजिम, मोअज्जम खां, महावीर सिंह, इकराम तुर्की, कैलाश सिंह आदि मुरादाबाद स्थित डीआरएम कार्यालय पहुंचे। एडीआरएम को रेलवे लाइन विस्तारीकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें यह भी कहा है कि संभल क्षेत्र में सात लाख लोग रहे हैं लेकिन आने जाने के लिए संसाधन काफी कम है। पिछले दिनों एक गाड़ी दिन में तीन चक्कर लगाती थी लेकिन अब वह भी बंद है, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस सेवा को शीघ्र ही बहाल किया जाए। संभल को रेल मार्ग के जरिए गजरौला से जोड़ने की मांग कई दशक पुरानी है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं हो पाया इसलिए मांग फिर उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें