फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गोरक्षा दल के सदस्यों ने प्रधान पक्ष के लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

धनारी (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कुमार ने भिरावटी गांव के प्रधान पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव भिरावटी की गोशाला की स्थिति सही नहीं है, जिस पर बुधवार को वह सहयोगी सोनू व सुलेंद्र कुमार के साथ गांव भिरावटी की गोशाला में पहुंचे। गोशाला में उन्हें पशु कमजोर मिले और चारा तक नहीं था। इस पर प्रधान से बात कराने के लिए गोशाला के केयर टेकर से कहा तो थोड़ी देर बाद प्रधान पक्ष के कुछ लोग आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सोनू और सुलेंद्र कुमार घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से सुनील कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के कई लोग गोशाला आए और गोशाला का गेट खुलवाने का प्रयास करने लगे। गेट न खुलने पर ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उन्होंने गोशाला में काम कर रहे सुधीर कुमार व फूल सिंह के साथ मारपीट की। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गोरक्षक दल के सदस्य गोशाला की जांच करने गए थे। जहां दोनों ओर पक्षों में मारपीट हुई है। दो लोगों के मामूली चोटें आई है। दोनों ओर से तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें