फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दंपती के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का एक और सदस्य संभल के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला लखीमपुर खीरी के थाना गोला अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ निवासी वंश साहनी के रूप में हुई है। यह आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। एसपी ने बताया कि यह गिरोह लोगों को पहले लोन दिलाने और फिर लोन माफ कराने का झांसा देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करता है। उसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी से की गई अवैध कमाई को इधर-उधर किया जाता है।
विज्ञापन

गिरोह के सरगना समेत 21 आरोपी प्रकाश में आए थे। जिसमें 11 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं और एक आरोपी शुक्रवार को जेल भेजा गया है। बाकी नौ आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को चंदौसी के संभल गेट निवासी दीनदयाल ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की थी। इसमें बताया था कि उनके खाते से 1.70 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी मीना के खाते से 1.69 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। जबकि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके बाद ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि पीड़ित दंपती के दस्तावेज और बैंक पासबुक चंदौसी पंजाब नेशनल बैंक में तैनात रिकवरी एजेंट ऋषिपाल यादव ने 13 अक्तूबर 2023 को लिए थे। उस समय 10-10 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था।
एसपी ने बताया कि इसी तरह चंदौसी के संभल गेट निवासी सरस्वती को आरोपियों ने 10 हजार का लोन दिलाने और माफ कराने का झांसा देकर बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज ले लिए थे। इनके खाते में भी करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया था। इनकी तहरीर पर दो सितंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े 500 से ज्यादा खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। इसमें करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। जांच अभी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

00000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें