फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों पर मुग्ध हुए दर्शक

Sun, 11 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
मेला
विज्ञापन
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को बच्‍चों के मम्मी-पापा भी पहुंचे।
विज्ञापन

मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड में बच्चों ने ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल में उत्साह और उल्लास भर दिया।

हर तरफ तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। निर्णायक मंडल ने विजयी प्रतिभागियों को प्रदर्शन के आधार पर विजयी घोषित किया। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी समूहों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने के लिए पंडाल खचाखच भरा नजर आया। महाप्रभु श्री गणेश जी की सार्वजनिक पंडालों में शनिवार को भी खूब पूजा अर्चना हुई। सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही।
विज्ञापन


श्री कृष्ण की रासलीला का मनोहारी मंचन
चंदौसी(ब्यूरो)। मेला गणेश चौथ के श्री गणेश आश्रम स्थित गजानन हाल में शनिवार को श्रीकृष्‍ण की रासलीला का मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शकों भाव-विभ्‍ााेर हो गए। श्री गणेश मंदिर के सामने गणेश आश्रम स्थित गजानन हॉल में रासलीला के मंचन के दौरान कलाकारों ने श्री कृष्ण के प्रसंगों का मंचन किया।

कलाकारों ने रासलीला के मंचन से माहौल भक्तिमय कर दिया। भगवान कृष्ण के जयकारों से माहौल श्रीकृष्णमय हो गया। भक्तिमय माहौल में दर्शक देर रात तक रासलीला के मंचन को देखने के लिए जुटे रहे। रासलीला मंचन के बाद विधि विधान से महाआरती हुई। भक्तों ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। जयकारों से गजानन हाल गूंज उठा। दैनिक रासलीला का समापन हुआ। 
विज्ञापन

--------------------
झांकी देखने के लिए मेले में जुटी भीड़
चंदौसी। गणेश चौथ मेले के दौरान आकर्षण का केंद्र श्री खाटू श्याम जी की प्रतिरूप झांकी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर तरफ पूजा अर्चना में लीन भक्त भक्ति में डूबे नजर आए। भजनों के माध्यम से श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें