फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक : फुट ओवरब्रिज के लिए रखे गए एंगल, ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से फुट ओवरब्रिज के लिए एंगल (कॉलम) रखे का काम शुरू हो गया। ओवरब्रिज निर्माण के चलते स्टेशन पर तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लगाया गया। मेगा ब्लॉक के चलते पूर्णागिरी एक्सप्रेस करीब दो घंटे और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर लगभग पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि रेलवे ने मेगा ब्लॉक की पहले से कोई सूचना जारी नहीं की।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन पर जल्द ही रेल यात्रियों को लिफ्ट और नए फुट ओवरब्रिज की सुविधा मिलेगी। फुट ओवरब्रिज से यात्री सीधे परिसर से ही प्लेटफार्म नंबर एक से दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा स्टेशन परिसर में संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण और दो नंबर प्लेटफार्म के उच्चीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
शुक्रवार को जीआरपी थाने के नजदीक फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए लोहे के कॉलम लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। हाइड्रा मशीन से पहले लोहे के गर्डर खड़े लगाए गए। फिर गर्डर पर लोहे के कॉलम बिछाए गए। पुल के निर्माण कार्य के चलते रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.20 से दोपहर 12.20 बजे तक का मेगा ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते 12036 पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 10.58 पर न आकर दोपहर 1.10 पर आई। वहीं, 54354 बरेली- अलीगढ़ पैसेंजर अपने समय सुबह 11.30 पर न पहुंचकर दोपहर 1.17 पर चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। साथ ही, 54076 दिल्ली - बरेली पैसेंजर अपने निर्धारित समय सुबह 6.45 पर न आकर दोपहर 1.54 बजे आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्री काफी परेशान रहे। यात्रियों का कहना था कि रेलवे ने पहले से सूचना दिए बिना तीन घंटे का मेगा ब्लॉक ले लिया।
विज्ञापन

.............
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। 20 जुलाई तक हर रोज तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

राजू कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें