फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ ने अमरोहा को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह मैदान पर शनिवार को पहला क्रिकेट मैच यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा व एसजी कैंट मेरठ के बीच मैच खेला गया। इसमें अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। अमरोहा के खिलाड़ियों ने निर्धारित 30 ओवरों में 124 रन बनाए। इसमें पीयूष गंगवार 36, शोएब 29, चमन ने 13 रनों का सहयोग दिया। मेरठ के गेंदबाज सुनील कुमार ने चार, सत्यम व शुभम मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अंकुर मालिक 32, अनुराग 19, संदीप तोमर ने 18 रन बनाए। मेरठ ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सत्यम साहू को दिया।
विज्ञापन

मैच में अंपायर सुमित वार्ष्णेय, पुनीत शर्मा, स्कोरिंग आशिक व कमेंट्री माधव ने की। इस अवसर पर सुशील कुमार लच्छी, अनिल कपूर, दिनेश शर्मा, विकास माथुर, शशिकांत, साहिबे आलम, हिमांशु सक्सेना, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें