फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क किनारे टायर पंक्चर जोड़ रहे मिस्त्री को कैंटर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड किनारे ट्रक के टायर में पंचर जोड़ रहे मोहम्मद साजिद (20) पुत्र मोहम्मद सुहेल निवासी हिंदूपुर खेड़ा को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में उसका सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद सुहेल ने बताया कि बेटा मोहम्मद साजिद चंदौसी रोड पर पिछले दो वर्ष से टायर पंचर लगाने काम कर रहा था। रविवार को भी दुकान पर गया था। शाम साढ़े तीन बजे के करीब एक ट्रक के टायर का पंचर जोड़ने में लगा था। इसी दौरान चंदौसी की ओर से आए कैंटर ने उसे रौंद दिया, हादसे में मौत हो गई। मोहम्मद साजिद परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा है। कैंटर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें