मजार की दीवार बनाने के विरोध के बाद पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के मोहल्ला लोधियान में मजार की दीवार गिराकर दोबारा निर्माण पर विवाद हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मामला दो समुदायों का बीच का होने के चलते उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
मोहल्ला लोधियान में पुरानी मजार है। इसकी चारदीवारी से रास्ता संकरा हो गया है। इससे एक प्रशासनिक कर्मचारी की कार घर तक नहीं पहुंच पाती है। उसने मजार की दीवार सोमवार सुबह ढहा दी। कर्मचारी ने सभासद की मौजूदगी में दीवार अंदर को बनवानी चाही। जिससे उसकी कार घर तक पहुंच जाए। इसकी भनक हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी मांग थी कि जिसने भी बिना प्रशासनिक अनुमति के यह कार्य किया है उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
एसडीएम ने बताया कि दीवार का उसी स्थान पर निर्माण करा दिया गया है। जिसने भी बिना अनुमति के दीवार ढहाई है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। ब्यूरो