फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां... पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
बहजोई में महोत्सव में गीत सुनाते बी प्राक। साथ में हैं डीएम व एसपी।
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां, इतनी सी है दिल की आरजू...गीत को जब बॉलीवुड के गायक बी प्राक ने अपनी सुरीली आवाज में शुरू किया तो श्रोताओं से खचाखच भरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाट गूंज उठी। मौका था बड़ा मैदान पर चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में शाम को बॉलीवुड संध्या का। जहां बी प्राक ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को रात महोत्सव की शुरुआत अतिथियों में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू व पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू व परमेश्वर लाल सैनी डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण विश्नोई ने माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की। इसके बाद जैसे ही सिंगर बी प्राक की स्टेज पर एंट्री हुई। वैसे ही श्रोता झूमकर तालियां बजाने लगे।
बी प्राक ने ओ मुझे छोड़कर जो तुम जाओगे, बड़ा पछताओगे व सच कह रहा है दीवाना समेत हर मुलाकात पर यही महसूस होता है। सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर सिंगर ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। इस बीच.बॉलीवुड संध्या में राज्यमंत्री गुलाब देवी व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर चौहान समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट एडीएम प्रदीप वर्मा व डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस व पीएसी बल के तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें