फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रजपुरा समिति में डायरेक्टर पद के लिए हुए सबसे ज्यादा 38 नामांकन

Fri, 11 Oct 2024 04:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गन्ना सहकारी समिति के प्रबंध कमेटी की चुनाव प्रक्रिया जारी है। डेलीगेट पदों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को डायरेक्टर पद के लिए नामांकन किए गए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था समितियों पर रही। सबसे अधिक 38 नामांकन रजपुरा सहकारी समिति में किए गए हैं। यहां डायरेक्टर पदों की संख्या 10 है। 16 अक्तूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

जनपद की मझावली, रजपुरा और असमोली गन्ना सहकारी समिति पर प्रबंध कमेटी के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। हालांकि अभी तक किसी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। लेकिन अंदरूनी कहीं न कहीं प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा और सपा प्रत्यक्ष रूप से चुनाव लड़ाएंगी, इसकी स्थिति एक दो दिन में स्पष्ट होगी। इधर डेलीगेट का चुनाव संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को डायरेक्टर पदों के लिए नामांकन किए गए। मझावली समिति के नौ डायरेक्टर पद हैं, जिसमें से नूरपुर ततारपुर क्षेत्र के 33 गांवों से कोई डेलीगेट नहीं चुना गया। इसलिए सिर्फ आठ डायरेक्टर पदों पर नामांकन किए गए। इसमें भी प्रत्येक डायरेक्टर क्षेत्र से एक एक नामांकन किया गया है।
वहीं असमोली समिति अंतर्गत नौ डायरेक्टर चुने जाने हैं। यहां दस नामांकन किए गए हैं। सबसे अधिक नामांकन रजपुरा समिति क्षेत्र अंतर्गत किए गए। रजपुरा में 10 डायरेक्टर पदों के लिए 38 नामांकन हुए हैं। शुक्रवार नामांकन पत्रों की जांच होगी। जो प्रत्याशी चुनाव से अपना नाम वापसी करना चाहता है, 14 अक्टूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं। संभव हुआ तो 16 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। संवादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें