फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं के प्रति मौलाना का नजरिया बेहद गलत : राज्यमंत्री

सार

चंदौसी में देवबंदी मौलाना कारी इसहाक गोरा के मुस्लिम महिलाओं की आजादी पर दिए बयान पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे तुच्छ व संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताया। बयान पर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी(संभल)। देवबंदी मौलाना कारी इसहाक गोरा के मुस्लिम महिलाओं की आजादी पर पाबंदी के बयान पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने इसे बेहद गलत बताया।
विज्ञापन

मौलाना पर भड़कते हुए राज्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं के गैर इस्लामी मेले में जाने पर पाबंदी का मौलाना का फरमान महिलाओं के प्रति संकुचित, संकीर्ण और तुच्छ मानसिकता वाला है। यह बयान मौलाना का दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि मौलाना मुस्लिम महिलाओं की आजादी पर पाबंदी के स्थान पर सरकार से फ्री राशन लेने और सरकार से मिलने वाली अन्य योजनाओं के लाभ पर पाबंदी का फरमान जारी करें। मुस्लिम महिलाओं के प्रति मौलाना का नजरिया बेहद गलत है। पूर्व सरकारों के कार्यकाल में मुस्लिम लोहा लंगड़ की खरीद फरोख्त कबाड़ का कारोबार करते थे। आज भाजपा सरकार में मुस्लिम बड़े शोरूम के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें