फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों की मौत का राज जानने के लिए बरेली में होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी के जंगल में मिले बंदरों के शवों का पोस्टमार्टम जिले के पशु चिकित्सकों के द्वारा नहीं कराया गया। अब बरेली के भारतीय पश ुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वन विभाग की टमी शव लेकर रवाना हो गई है। बुधवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया है। बंदरों की मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल भी वन विभाग के द्वारा करने का प्रयास किया गया। कई ग्रामीणों से बात की लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह गांव सैंधरी में आठ बंदरों के शव पड़े मिले थे। उनकी मौत कैसे हुई यह किसी को नहीं पता। इन शवों में छह शव एक मीटर के दायरे में पड़े हुए थे। जबकि दो शव इन छह शवों से करीब बीस मीटर दूरी पर पड़े थे। सड़क पर खून के भी निशान थे।
ग्रामीणों के अनुसार इन बंदरों की मौत कहीं और हुई और इन्हें सैंधरी के जंगल में लाकर फेंका गया। लेकिन वन विभाग बंदरों की मौत को हादसा मान रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि बंदरों की मौत का कारण जानने के लिए तीन पशु चिकित्सकों का पैनल बनाया था। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने बरेली के भारतीय पश ुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिसके बाद बंदरों के शव उन्हें सुपुर्द कर दिए हैं। अनुसंधान संस्थान में सही जानकारी मिल जाएगी। वहां विसरा रिपोर्ट भी तैयार की जाती है। इसी के चलते वहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की टीम बंदरों के शव लेकर बरेली के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें