फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व्यापारी हत्याकांड: दो फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, तीसरा अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। खाद व्यापारी की हत्या के बाद लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। कई जगह दबिश दी गई लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। तीसरा और वारदात का सूत्रधार जितेंद्र कुमार मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती है। आरोपी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

30 जुलाई को खाद व्यापारी रामौतार शर्मा की बेरनी मार्ग पर गांव जारई और जैन भट्टे के बीच बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा बैग लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में रविवार को मुठभेड़ में पुलिस ने जिला बदायूं के बदमाश संतोष मौर्य और महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। बदायूं जनपद के गांव बझेड़ा निवासी भूप सिंह और नीरज यादव फरार चल रहे हैं।
सोमवार की रात पुलिस ने गांव बझेड़ा, बदायूं और संभल के कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन दोनों बदमाशों में से कोई भी हाथ नहीं लगा। तीसरे आरोपी जितेंद्र यादव ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे परिजनों ने बिलारी सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया था। मुरादाबाद में ही उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

फरार बदमाशों की गिरफ्तार को दबिश दी जा रही है। दो बदमाश पहले ही मुठभेड़ में पकड़े जा चुके हैं। जल्द ही फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें