फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: देशी शराब के ठेके के नजदीक मिला राजमिस्त्री का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में स्थित देशी शराब के ठेके के निकट शनिवार दोपहर 12:30 बजे टिंकू राघव उर्फ टैली (35) निवासी पवांसा का शव मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन

गांव पवांसा निवासी टिंकू राघव की मां तारावती ने बताया कि शुक्रवार की रात 8:30 बजे बेटा पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ घर से बाहर गया हुआ था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर आसपास में काफी तलाश किया लेकिन बेटे का कोई पता नहीं लगा। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे बेटे का शव देशी शराब के ठेके के नजदीक में मिलने की सूचना मिली थी। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटा मृत अवस्था में झाड़ियाें में पड़ा था। शरीर पर कई चोट के निशान थे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक टिंकू राघव उर्फ टैली दो भाइयों में सबसे छोटा था और अपनी मां के साथ ही रहता था। मां के पालन पोषण के लिए गांव में राजमिस्त्री का काम करता था। उसी से अपना परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें