फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निजी अस्पताल में राजमिस्त्री की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के निजी अस्पताल में 55 वर्षीय राजमिस्त्री शीशपाल कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल ने करीब छह घंटे तक मौत की जानकारी नहीं दी। सोमवार सुबह दवाई देने पहुंचे दामाद ने उन्हें मृत अवस्था में देखा।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गांव निवासी शीशपाल कुमार को ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, पहले उन्हें अमरोहा के सैदनगली कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार न होने पर संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज ठीक होने की गारंटी दी थी।
दामाद सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे ही शीशपाल की मौत हो चुकी थी। अस्पताल कर्मियों ने सुबह 9 बजे तक इसकी जानकारी नहीं दी। आरोप है कि जब डॉक्टरों से जानकारी मांगी तो उन्हें धमकाया गया। इस मामले में परिजनों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजा है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। जांच पड़ताल कर शव परिजनों को सौंपा गया। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें