फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन से सरिया टच होने पर राजमिस्त्री की मौत, तीन भाई-बहन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। गांव सिरौरा काजी के जंगल मंदिर की मठिया के निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से सरिया टच होने पर करंट की चपेट में आकर गांव नगलिया निवासी राजमिस्त्री रामकुंवर यादव (55) की मौत हो गई, जबकि तीन भाई-बहन झुलस गए। परिजन बिना कार्रवाई के शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गांव नगलिया निवासी राजमिस्त्री रामकुंवर यादव बुधवार को गांव कनुउआ निवासी जयपाल सिंह के खेत में मंदिरनुमा मठ का निर्माण कर रहे थे। जयपाल सिंह के बेटा पुष्पेंद्र (10), राहुल (12) और बेटी पिंकी (14) निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे थे। दोपहर 12:30 बजे के करीब राजमिस्त्री रामकुंवर निर्माण के लोहे की सरिया सीधी कर रहे थे। सरिया सीधी करते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से टच हो गई, जिससे सरिये में करंट दौड़ गया और राजमिस्त्री रामकुंवर समेत पिंकी, राहुल व पुष्पेंद्र करंट की चपेट में आकर चारों बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और करंट से झुलसे लोगों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार यादव ने रामकुंवर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर परिजन व स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें