संभल। कोरोना के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जांच के लिए एंटीजन किट उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हुई है। इस बीच जिला अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को जागरूकता के साथ मास्क बांटने का काम शुरू किया गया है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद में आदि जिलों में कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक दी है। इन जिलों में मरीज भी मिल चुके हैं। इसको लेकर वहां सतर्कता बरती जा रही है। संभल के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के पास जागरूकता और मास्क बांटने के सिवाय कुछ नहीं है।
कार्यवाहक सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी का दावा है कि एंटीजन कार्ड बहजोई में उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर वहीं से इन्हें मंगा लिया जाएगा। अब सवाल यह है कि यहां लक्षण वाले मरीजों की जांच कैसे होगी?। यूं तो जिले के काफी लोगों का दिल्ली, एनसीआर सहित ऐसे जिलों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि यहां भी टेस्ट आदि की व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सकें।