बहजोई (संभल)। गांव नाधौस में श्रीरामलीला कमेटी के सदस्य ज्ञान स्वरूप के घर पर सोमवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की है। एक फायर शटर में धंस गया है। सीओ दीपक कुमार तिवारी और थाना प्रभारी योगेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं। अज्ञात के खिलाफ पीड़ित ने तहरीर दी है।
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने फायरिंग से पहले गाली-गलौज की और बाद में धमकाते हुए फायरिंग की। एक फायर उनके घर में बनी दुकान के शटर में भी धंसा है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूना एकत्र कराया है। सीओ का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।