फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू विवाद में फंदा लगाने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव आटा में रविवार को घरेलू विवाद के बाद फंदा लगाने वाली 22 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार की रात बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आटा निवासी एक महिला ने रविवार को घरेलू कलह के चलते अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। बाद में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे पति के अलावा डेढ़ वर्षीय बेटी को अकेला छोड़ गई। इस मामले में थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें