फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा बबराला के मोहल्ला शिवपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों मे दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पति व सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी अरविंद की शादी 27 अप्रैल को जिला बरेली के कोतवाली आंवला के मोहल्ला किशन टोला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। बुधवार सुबह प्रियंका का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की मां संतोष ने तहरीर देकर दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान मायके वालों ने हंगामा भी किया।
मृतका की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को प्रियंका ने मायके फोन कर बताया था कि ससुराल में उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट की जा रही है। उसने मां से किसी अनहोनी घटना का अंदेशा भी जताया था। पुलिस ने मृतका की मां संतोष देवी की तहरीर पर आरोपी पति अरविंद, सास कमलेश, देवर कौशल व चार ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें