सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने प्रेमी के पिता को हिरासत में लिया तो वह सोमवार को थाने पहुंच गई। लेकिन ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में पुलिस ने महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर है।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का रिश्तेदार युवक से प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। महिला के पास तीन बच्चे हैं। पति नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। बताया जाता है कि 9 मार्च को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया था। सोमवार की सुबह महिला थाने पहुंच गई। जिसके बाद महिला को ससुराल और मायके वालों ने समझाया। लेकिन वह ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई।
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में उसे मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला प्रेमी के साथ गई थी। महिला के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।