दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी विधवा मोबीना ने अपनी बेटी समरीन का निकाह 28 मार्च को अफजालपुरा मोहल्ले के निवासी रईस पुत्र सईद के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग पहले बाइक की मांग करने लगे, जिसे पूरा किया। बाद में फिर पांच लाख रुपये की और मांग की जाने लगी। जिसे पूरा नहीं करने पर विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। पंचायत हुई जिस पर फिर से समरीन ससुराल चली गई। आरोप है कि अब पांच सितंबर को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रईस, मोहम्मद, तबुस्सुम, सितारा, सईद अहमद, अमीर अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।