फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 26 Nov 2024 07:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव नाधौस निवासी नवविवाहिता साजना (22) का शव रविवार की शाम घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव चिंतनपुर निवासी शमशुद्दीन ने बताया कि 26 अक्तूबर 2024 को उसने अपनी बेटी साजना की शादी गांव नाधौस निवासी दिलीसेन से की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खबर मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ वह नाधौस पहुंचे तो बेटी का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो विवाहिता का शव चारपाई पर पड़ा था। पास में ही दुपट्टा पड़ा था। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें