फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेम विवाह कर ससुराल पहुंची विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली इलाके में सोमवार को एक युवती ने अपने प्रेमी से परिवार की सहमति से सात फेरे लिए। विदा होकर ससुराल पहुंची। यहां आरोप है कि विवाहिता से चचेरी सास ने किसी बात पर मारपीट कर दी। सुबह विवाहिता के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष वालों को भी बुला लिया। देरशाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती का अपने ही जाति के स्थानीय युवक से प्रेमप्रसंग था। सोमवार को दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। इसके बाद युवती विदा होकर ससुराल चली गई। इसी रात आरोप है कि विवाहिता की चचेरी सास ने उसे मारपीट कर दी। यह बात विवाहिता ने अपने मायके वालों को फोन कर बताई।
सूचना मिलते ही परिजन विवाहिता के ससुराल पहुंचे। उसे अपने साथ लेकर कोतवाली आए और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को कोतवाली बुला लिया। यहां दोनों पक्षों में काफी देर तक बात चीत होती रही। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। विवाहिता अपनी ससुराल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें