फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के ससुरालियों पर लगाया जलाकर मारने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा रामरायपुर निवासी सोहनलाल ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री विमलेश का विवाह रजपुरा थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। ससुरालियों द्वारा आए दिन महिला को प्रताड़ित करने को लेकर पांच बार पंचायत भी हो चुकी है। 27 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई संजय पुलिस के साथ उसकी ससुराल पहुंचा। मगर जब तक ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। आरोप है कि उनकी बेटी विमलेश ने घटना की तहरीर थाने में दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी को शिकायतीपत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें