फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गांव में प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा युवती, दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े

Sun, 10 Sep 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में मायके आई युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और दोनों साथ रहने की जिद करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवती परिजनों को सौंप दी। परिजनों के तहरीर न देने पर आरोपी युवक राशिद का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने करीब चार माह पहले युवती की शादी संभल क्षेत्र में कर दी। अब युवती मायके आई हुई थी। शुक्रवार को वह गांव में ही अपने प्रेमी राशिद के घर पहुंच गई और दोनाें शादी कर साथ रहने की जिद करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई। वहां समझा बुझाकर युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दी और परिजन साथ ले गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।
गांव में चर्चा है कि मार्च के महीने में आरोपी राशिद युवती को भगा ले गया था। उत्तराखंड में आरोपी ने राकेश/ राशिद के नाम से युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजन वहां से आरोपी युवती को पकड़ लाए थे और उसकी शादी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें