फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राखियों की रंग-बिरंगी चमक से गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। जगह-जगह राखी की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं। शाम के समय दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने से बाजार की रौनक भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाजार में एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने बच्चों, युवतियों और महिलाओं की पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की राखियां मंगाई हैं। बच्चों के लिए कार्टून किरदारों वाली राखियों की विशेष मांग है। इनमें रंगीन धागों और आकर्षक सजावट वाली राखियां शामिल हैं। युवतियों और महिलाओं के लिए आकर्षक राखियों की कई वैरायटी बाजार में हैं।
इनमें मोती, पत्थर जड़ी, रुद्राक्ष, चांदी और डिजाइनर राखियां शामिल हैं। पारंपरिक राखियां भी खूब बिक रही हैं, जिनमें गुलाबी, नारंगी और लाल रंग के धागे वाली राखियां शामिल हैं। कई बहनें इन पारंपरिक राखियों को ही पसंद कर रही हैं। राखियों के साथ भाइयों के लिए उपहार पैक और चॉकलेट की भी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन


बढ़ रही मांग, दुकानदारों ने बढ़ाया स्टॉकत्योहार नजदीक आने के साथ राखी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदार दीपक डुडेजा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राखियों की बिक्री में तेजी आई है। सुबह व दोपहर की अपेक्षा शाम के समय बाजार में अधिक ग्राहक पहुंच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री और बढ़ेगी। राखियों की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपना भंडार बढ़ाया है।
बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां
बाजार में बच्चों के लिए कार्टून किरदार वाली राखियां सबसे लोकप्रिय हैं। युवतियां और महिलाएं आकर्षक राखियों जैसे मोती, पत्थर जड़ी और डिजाइनर विकल्पों को पसंद कर रही हैं। रुद्राक्ष और चांदी की राखियां भी दुकानों पर सजी हैं। पारंपरिक राखियों की मांग भी बनी हुई है, जो सादगी के लिए पसंद की जाती हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियों का चुनाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें