फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहलगाम हमले के विरोध में बाजार बंद, गरजे व्यापारी

Sun, 27 Apr 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में शनिवार को शहर के लगभग सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को संयुक्त व्यापार मंडल व भाजपा मंडल के आह्वान पर दोपहर 12 बजे तक बंद रखा। इस दौरान दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के समापन पर फव्वारा चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए मुख्य बाजारों का भ्रमण किया और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को दोपहर तक बंद रखने की अपील की। इसके बाद कैथल गेट से दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च जिस-जिस रास्ते से गुजरा, वहां-वहां से लोग उसमें जुड़ते चले गए। ब्रह्म बाजार से निकाला गया आक्रोश मार्च मुख्य बाजारों से होते हुए फव्वारा चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जहां कार्यकर्ताओं ने आतंकी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और दो मिनट का मौन धारण कर मारे गए पर्यटकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि जैसे इस्राइल ने अपने नागरिकों की मौत का बदला फलस्तीन से लिया। वैसा ही बदला भारत को भी पाकिस्तान से लेना चाहिए। ताकि ऐसी घटना दोबारा होने से पहले पड़ोसी मुल्क सौ बार सोचे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, मंतेश वार्ष्णेय, तरुण नीरज, अंकित जैन, ज्ञान प्रकाश शर्मा, राजकुमार ठाकरे, शुभम अग्रवाल, देवेंद्र मोनू, ग्रीश रतन, शाहआलम मंसूरी, कौशल किशोर, मुदित गर्ग, सचिन अग्रवाल, कुलदीप वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें