संभल। आतंकी संगठन आईएस मॉड्यूल के तार संभल से जुड़ रहे हैं। रविवार को एटीएस चंदौसी के जाट कॉलोनी निवासी नावेद समेत चार लोगों को उठाकर ले गई है। एटीएस की रडार पर अभी जिले के कई ओर युवक हैं। जिससे इन युवकों के संपर्क में रहने वालों की बैचेनी बढ़ गई है।
एटीएस चंदौसी निवासी नावेद और संभल के तीन युवकों के संपर्क में रहने वाले और करीबियों की निगरानी कर रही है। दूसरी ओर स्थानीय खुफियां इकाइयां भी सक्रिय हो गई हैं। संभवता कार्रवाई आगे भी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभल जिले में आईएस मॉड्यूल से जुड़े अन्य युवक भी हो सकते हैं। इसका खुलासा हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ में हो सकता है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाईयां भी सक्रिय हो गई हैं।
सभी बचते नजर आए, कोई नहीं दे रहा जानकारी
संभल के जो युवक एटीएस की हिरासत में हैं, उनकी जानकारी देने के लिए कोई तैयार नहीं हैं। परिवार के लोग भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं मोहल्ले वाले बचते नजर आए। कोई भी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं हैं। अब वे लोग भी चिंतित हैं, जो एटीएस की हिरासत में लिए गए युवकों के संपर्क में थे।
कोट
हमें एटीएस की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं थी। हमें बाद में पता चला है कि जिले से युवक हिरासत में लिए गए हैं। हमने इस जानकारी के बाद एहतियाती तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक