फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रयोगशाला में दूध के कई सेंपल फेल

Thu, 02 Oct 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। प्रयोगशाला में जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से लिए गए दूध के कई सेंपल फेल मिले। इनमें से कुछ में फैट कम मिली तो कोई अनसेफ मिला। इसको लेकर विभाग की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों विभाग की ओर से गांव गौंजनी मिलक में शौकीन के यहां से दूध के चार सेंपल लिए गए थे। प्रयोगशाला में जांच के बाद मिली रिपोर्ट के मुताबिक दूध के दो सेंपल में फैट कमी मिली। वहीं, दो सेंपल अनसेफ (असुरक्षित) मिले। इनमें से एक सेंपल में ग्लूकोज की मात्रा अधिक थी तथा दूसरे में मिलावट थी। उन्होंने बताया कि वहीं, मौके पर खड़े असमोली के बिलालपत के एक टैंकर से भी दूध का सेंपल लिया गया था। प्रयोगशाला में जांच के बाद यह भी अनसेफ मिला।
एसीएफ ने बताया कि इसके अलावा मौके पर से स्किम्ड मिल्क व ड्राई ग्लूकोज पाउडर समेत रिफाइंड व सोयाबीन ऑयल का भी सेंपल लिया गया। इनमें स्किम्ड पाउडर की गुणवत्ता खराब व ड्राई ग्लूकोज पाउडर में मिलावट तथा रिफाइंड व सोयाबीन ऑयल की गुणवत्ता खराब मिली। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों को अपनी बात रखने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें