फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को झटका, बाजार भाव 100 रुपये किलो तक टूटा

Tue, 14 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मैंथा की मंडी में नई फसल के मैंथा आयल की आवक प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे किसानों को झटका लगा है। बाजार में मैंथा का भाव 100 रुपये प्रति किलो तक घट गया है। आवक अभी और बढ़ने के आसार हैं। संभल और चंदौसी में एक दिन में करीब 300 ड्रम मैंथा आयल की आवक हो रही  है। पंद्रह दिन में जैसे-जैसे मैंथा आयल की आवक बढ़ रही है, वैसे वैसा बाजार भाव टूट रहा है। पंद्रह दिन में 100 रुपये किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि विदेशों में मांग बढ़ी है। घरेलू बाजार में भी मैंथा की खपत बरकरार है। कुछ क्षेत्रों में फसल में तेल की रिकवरी घटी है। इसके चलते तेल की आवक एक महीने में घट सकती है। यदि तेल की आवक घटी तो बाजार भाव सुधर सकते हैं। किसानों को लाभ मिलेगा। फिलहाल की स्थिति यह है कि मैंथा इंडस्ट्री में तेल की नई आवक से रौनक है। मंदी के कारण तमाम किसान अपने मैंथा आयल की बिक्री नहीं करना चाहते हैं।

ऐसे किसानों को बाजार भाव सुधरने का इंतजार रहेगा। मुरादाबाद मंडल के संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में मैंथा की खेती होती है। बड़े पैमाने पर किसान  और कारोबारी मैंथा की खेती से जुड़े हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें