फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार रहा सबसे सर्द..बच्चों ! 21 तक रहेगी छुट्टी

Wed, 18 Jan 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर 14 डिग्री (अधिकतम) दर्ज किया गया। मंगलवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। हालांकि बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक (9.3) डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों को दिन में ही अलाव जलाने पड़े। ठंड को देखते रामपुर, अमरोहा और संभल के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। संभल में कक्षा एक से 10वीं तक के स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते की कड़ाके की ठंड  ने मंगलवार को फिर दस्तक दे दी। सुबह से ही एकाएक आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया जिससे कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 21. 3 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को लगभग सात डिग्री गोता खाकर तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया  गया। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान सोमवार की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं।

काले बादल छाए रहने से दिन में भी ठंड महसूस की गई। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वाहनों को फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं ट्रेनों की रफ्तार थमने से ट्रेनें विलंब से रामपुर से होकर गुजरीं। दिन भर सर्द हवाएं चली, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़। शहर की सड़कों पर शाम होने के बाद से ही सन्नाटा पसर गया है। लोग खासे परेशान दिखे। 
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्री गंतव्य जाने के लिए ट्रेन और बस का इंतजार करते हुए नजर आए। यहां पर जबर्दस्त ठंड होने की वजह से काफी दिक्कत महसूस हुई। लोग खासे परेशान हुए, जिससे लोगों को खासी दिक्कत महसूस हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें