फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी करते मनचलों को पीटा

Mon, 19 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने उनसे छेड़खानी करने लगे। इस पर युवतियों ने साहस का परिचय देते हुए एक युवक को दबोचकर पीटना शुरू किया तो दोनों युवक बचाव की मुद्रा में आ गए। तभी युवतियों को भाई भी चीख पुकार सुनकर दौड़ा तो बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन



अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के दहरौली गांव निवासी देवेंद्र सिंह माकूरॉन गांव की दो ममेरी बहनों के साथ दवाई लेने के लिए सहसवान बदायूं गया था। वापस लौटते समय सुबह करीब साढ़े दस बजे वह गुन्नौर थाना क्षेत्र के नरोरा रोड से गुजर रहा था तो उसे लघुशंका लगी तो पाताली शिव मंदिर पर ठहर गया। दोनों युवतियां भी बाहर की तरह आकर खड़ी हो गई। तभी वहां दो बाइक सवार युवक आकर रुके। कुछ देर बाद एक युवक उतरा और युवती से बाइक पर बैठने के लिए कहा।

दोनों युवतियां सतर्क हो गई, इसी बीच युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। दूसरा युवक भी बाइक खड़ी करने लगा तो युवतियों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाते हुए बाइक के पास खड़े युवक को पीटना शुरू कर दिया। इससे दोनों युवक बचाव की मुद्रा में आ गए। मौका पकार दोनों ने मनचले बाइक से भाग गए। युवतियों ने गुन्नौर थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें