फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी संग जा रहे व्यक्ति को प्रेमिका ने पकड़ा, दोनों भिड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब दो महिलाएं एक व्यक्ति के लिए मारपीट करने लगी। एक महिला ने पत्नी होने का दावा किया और दूसरी महिला ने प्रेमिका होने की जानकारी दी। दोनों महिलाओं ने व्यक्ति को अपनी-अपनी ओर खींचा तो मारपीट हो गई। बीचबचाव में व्यक्ति के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन

मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 20 वर्ष पहले हुआ था। पांच बच्चे भी हैं। दूसरी महिला ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पांच वर्ष से है। व्यक्ति पत्नी की तरह साथ रहा है और शादी करने का भरोसा भी दिया था। प्रेमिका ने कहा कि वह निकाह करेगी। दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट के बाद मामला थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों महिलाओं और व्यक्ति से पूछताछ की है। दोनों महिलाएं व्यक्ति को छोड़ने को तैयार नहीं है। पत्नी का कहना है कि उसका पति प्रेमिका से शादी कर लेगा तो बच्चों का ख्याल कैसे रखा जाएगा। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जो आरोप हैं उस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें