फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर तमंचे से फायर, दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर तमंचे से फायर किया गया। पीड़ित बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर निवासी महेश ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को वह अपने घर के सामने बैठा था। तभी गांव का धर्मपाल अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक पर आया। धर्मपाल ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली महेश को नहीं लगी। कोतवाल संदीप मलिक ने इस मामले में जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर धर्मपाल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें