संभल के बहजोई क्षेत्र के गांव बिसारू में ममेरे भाई के घर आए श्रमिक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बहजोई क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी चंद्रपाल (55) शुक्रवार को अपने ममेरे भाई के घर गांव बिसारू गया था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह घर से जंगल की ओर घूमने गया था। काफी देकर तक वापस न आने पर घरवालों को चिंता शुरू हुई और उसे तलाश किया गया।
इस दौरान उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर गमछे से लटका मिला है। सूचना पर परिजन व पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।