फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का चारा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी, विरोध पर पीटा, बेहोश हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी की गई और विरोध करने पर मारपीट की। इसमें महिला बेहोश हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ और महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। घटना उस समय हुई जब महिला पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। शनिवार शाम करीब चार बजे एक गांव निवासी महिला पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान एक युवक आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मारपीट की। आरोपी की मारपीट से महिला बेहोश हो गई। आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने महिला को बेहोश देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और महिला के परिजन महिला को अस्पताल ले गए। महिला के पति ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छानबीन के दौरान युवक का पता लगा लिया है। आरोपी के भाई को हिरासत में भी लिया गया है। पवांसा पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें